October 7, 2024

छत्तीसगढ़ के दो आदिवासी विधायक भी मुर्मू को देंगे वोट

 रायपुर । एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी नेत्री द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी को उम्मीदवार बनाने के बाद आदिवासी विधायकों में हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में आदिवासी वर्ग के लिए 29 विधानसभा सीट आरक्षित है। आदिवासी वर्ग से दो विधायक भाजपा और 27 विधायक कांग्रेस के हैं। कांग्रेस ने विपक्षी दल के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन दिया है। ऐसे में कांग्रेस के आदिवासी विधायक यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। वर्तमान परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ के सिर्फ दो आदिवासी विधायक ननकीराम कंवर और डमरूधर पुजारी एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) ने द्रौपदी का समर्थन किया है। वहीं, बसपा के दो विधायक हैं, जो केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के आधार पर वोट करेंगे।

Share