October 7, 2024

प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 19 कलेक्टर सहित 41 आइएएस प्रभावित

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें 19 जिलों को कलेक्टर सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के कुल 41 अफसर प्रभावित हुए हैं। दुर्ग कलेक्टर भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र को रायपुर जिले की कमान सौंपी गई है। कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को प्रदेश के वीवीआइपी जिले दुर्ग का कलेक्टर बनाया गया है। लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ विशेष सचिव डा. प्रियंका शुक्ला को कांकेर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। तीन नगर निगमों के आयुक्त और पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) भी इस बदलाव शामिल हैं। चार जिलों रायगढ़, बिलासपुर, कबीरधाम और बेमेतरा के कलेक्टरों को मैदान से हटाकर मंत्रालय में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी को राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Share