October 7, 2024

भांग से बने कपड़े काटन कपड़ों से 10 गुना ज्यादा मजबूत हैं, बीमारियों को भी रखता है दूर

रायपुर। अब तक आपने भांग का उपयोग केवल नशे के लिए सुना होगा,लेकिन आप नहीं जानते होंगे इनका उपयोग अब कपड़ा बनाने में भी होने लगा है। भांग के रेशो से बना यह कपड़ा एंटी फंगस, एंटी बैक्टीरियल होने के कारण आपको बीमारियों से दूर रखेगा। साथ ही इकोफ्रेंडली भी होगा। सबसे बड़ी बात यह भी है कि ये कपड़े सस्ते और टिकाऊ रहते है। बताया जा रहा है कि ये कपड़े भांग के बीज और छाल से बने धागे से तैयार किए जाते है। इनमें कपड़े के प्राकृतिक रंग सफेद, लाइट ग्रे और लाइट ब्राउन में डिजाइन होते है। कपड़ा कारोबारी प्रवीण देवड़ा बताते है कि बाजार में आने वाले भांग के ये कपड़े 350 रुपये मीटर से लेकर 1000 रुपये मीटर तक उपलब्ध है। ये कपड़े पहनने में बहुत ही आरामदायक के साथ ही अन्य कपड़ों की तुलना में सस्ता और टिकाऊ है। उपभोक्ताओं द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काटन के कपड़ों से ये ज्यादा बेहतर होते है।

Share