रायपुर, 31 अक्टूबर 2022
भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में आज पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए योगदान देने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सर्व श्री हिमांशु गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता और श्री विवेकानंद सिन्हा सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
More Stories
लगातार दाे हत्याकांड के बाद ‘एक्शन’ में रायपुर पुलिस
छत्तीसगढ़ में विभिन्न विभागों में पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
जिले के मार्कफेड विभाग में सहायक प्रोग्रामर (जॉबदार) अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति आमन्त्रित 7 अक्टूबर तक