October 7, 2024

200 करोड़ टैक्स वसूली का लक्ष्य मार्च तक – नगर निगम

रायपुर । नगर निगम अपनी माली हालत सुधारने के लिए मार्च के अंत तक 200 करोड़ रुपये का राजस्व वसूलने का लक्ष्य तय किया है। इसको पूरा करने अधिकारियों की टीम गठित की गई है। निगम की तरफ से राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पूरे कर्मचारियों को लगाकर संपत्तिकर के साथ यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी की जा रही है।

अदिकारियों और कर्मचारियों को निर्दश

निगम आयुक्त प्रभात मलिक ने अफसरों से साफ शब्दों में कहा है कि हर हाल में मार्च तक राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करना है। उन्होंने बकाया संपत्ति कर के साथ यूजर चार्ज की वसूली पर ढिलाई नहीं करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। निगम आयुक्त ने बताया कि निगम की आर्थिक हालत को सुधारने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बड़े बकायेदारों पर 24 करोड़ रुपये बाकी थे, जिसमें से 18 करोड़ की वसूली की जा चुकी है। मार्च के अंत तक इसे भी वसूल लिया जाएगा। बकायेदारों को पहले से चेता दिया गया है कि यदि मार्च तक भुगतान नही करते हैं तो बकाया राशि पर 17 फीसद अधिभार लगाकर वसूली की जायेगी।

Share