October 7, 2024

सभी जिलों में 8 मार्च 2022 से 14 मार्च 2022 तक अभिव्यक्ति कार्यक्रम


● पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में 8 मार्च 2022 से 14 मार्च 2022 तक अभिव्यक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
● इस तारतम्य में आज दिनांक 08.03. 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में माननीय विधायिका दंतेवाड़ा श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता सीआरपीएफ डीआईजी श्री विनय सिंह एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अभिव्यक्ति कार्यक्रम का जिला दंतेवाड़ा में शुभारंभ किया गया।
● इस कार्यक्रम के तहत शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजना महिलाओं को जागरूक करने हेतु अभिव्यक्ति ऐप के बारे में महिलाओं को जानकारी देकर जागरूक किया गया।
● कार्यक्रम में महिलाओं की जागरूकता हेतु महिला सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी माननीय विधायिका श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा द्वारा दिखाकर रवाना किया गया।
● कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ-साथ नगर के अन्य महिलाएं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
● दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है अभिव्यक्ति जागरूकता रथ सभी थाना क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत में जाकर महिलाओं को महिला संबंधी कानून एवं अभिव्यक्ति एप के बारे में जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिन महिलाओं ने जागरूकता हेतु उत्कृष्ट कार्य किया उन्हें सम्मानित किया गया ।

Share