October 6, 2024

घर में फांसी लगाकर होमगार्ड ने कर ली आत्महत्या, कलेक्टर बंगले में था तैनात

 धमतरी। छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम रुद्री के सिंचाई कालोनी में निवासरत एक होमगार्ड ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का पता भी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस विवेचना में जुटी है। जानकारी के अनुसार ग्राम बोरसी मगरलोड निवासी वासुदेव सिन्हा पुत्र प्रेमलाल सिन्हा (31) सिंचाई कॉलोनी गंगरेल क्वाटर नंबर A/5 में निवासरत था। उसकी ड्यूटी कलेक्टर बंगला में थी। घर में पत्नी काजल एवं दो पुत्री एक लगभग पांच वर्ष, दूसरी लगभग ढाई वर्ष है।

Share