October 7, 2024

अश्‍लील वीडियो भेज 910 लोगों को बनाया था शिकार, ठग चुका है तीन करोड़

 भिलाई  । दो सप्ताह पहले पुलिस के हत्थे चढ़े राजस्थान के मेवात के शातिर ने पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी दी है। आरोपित देश भर में 910 लोगों को अपना शिकार बना चुका है और उनसे करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक ऐंठ चुका है। आरोपित के बयान के आधार पर ने उन राज्यों की पुलिस को जानकारी दी है। जिन राज्यों को लोगों को आरोपित ने अपना शिकार बनाया है।सेक्सटार्शन गैंग का पर्दाफाशबता दें कि बीते 14 मार्च को पत्रकार वार्ता में डीआइजी व एसएसपी बद्रीनारायण मीणा ने पत्रकार वार्ता में इस सेक्सटार्शन गैंग का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने सेक्सटार्शन गैंग के मुखिया आरोपित वकील अहमद (30) निवासी लोहिंदाखुर्द झुडा, तहसील फिरोजपुर जिला नूह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया था। आरोपित वकील अहमद अपने दो साथियों जहीर अब्बास निवासी ग्राम गोकलपुर थाना पूनहाना जिला नूह मेवात हरियाणा और अजरूद्दीन निवासी ग्राम लोहिंगाखुर्द थाना पूनहाना जिला नूह मेवात हरियाणा के साथ मिलकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। सभी आरोपित फेसबुक पर लड़कियों के नाम की फर्जी आइडी बनाकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

लोगों को न्यूड वीडियो कालिंग के लिए उकसाते थे और इस दौरान की वीडियो रिकार्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। आरोपितों ने ग्राम बोरी निवासी दीपक देवांगन को भी अपना शिकार बनाया था। जिसके चलते अक्टूबर 2021 में दीपक देवांगन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश किया था। जांच में पता चला कि आरोपित वकील अहमद के खिलाफ तेलांगना में 78 मामले पंजीबद्ध है। इसके अलावा उसने उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, हैदराबाद और महाराष्ट्र के लोगों को भी शिकार बनाया था। आरोपितों ने करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी की थी। आरोपित वकील अहमद की गिरफ्तारी के बाद अन्य राज्यों की पुलिस ने दुर्ग पुलिस से संपर्क किया और उसे अपने-अपने मामलों में गिरफ्तारी कर रही है।

Share