रायपुर। राजधानी रायपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। युवक ने छह साल की बच्ची को बहाने से घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित पड़ोस में रहने वाला युवक मुकेश यादव है। आरोपित ने शिवरात्रि के दिन इस शर्मनाक घटना को अंंजाम दिया है। दरअसल, यह मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपित बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया, फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद घर लौटी बच्ची ने पड़ोसी युवक की दरिंदगी घटना की जानकारी माता-पिता को दी। बच्ची काफी सहमी हुई थी। इसके बाद माता-पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
More Stories
लगातार दाे हत्याकांड के बाद ‘एक्शन’ में रायपुर पुलिस
छत्तीसगढ़ में विभिन्न विभागों में पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
जिले के मार्कफेड विभाग में सहायक प्रोग्रामर (जॉबदार) अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति आमन्त्रित 7 अक्टूबर तक