October 7, 2024

शक्कर जैसा मीठा खरबूजा खरीदने के लिए अपनाएं ये टिप्‍स, हर बार होंगे पैसे वसूल

नई दिल्ली, गर्मियों के मौसम में लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो उनके शरीर को ठंडा रखने के साथ हाइड्रेटेड रखने का भी काम करती हैं। ऐसी ही चीजों में खरबूजे का नाम भी शामिल है। ठंडे-ठंडे खरबूजे का मीठा स्वाद न सिर्फ मुंह को मिठास से भर देता है बल्कि शरीर में भी एक तरह की ताजगी का अनुभव करवाता है। लेकिन यही खरबूजा अगर फीका निकल जाए तो न सिर्फ मुंह का स्वाद खराब होता है बल्कि मूड भी खराब हो जाता है। ऐसे में इस समस्या से बचने और मीठे खरबूजे की पहचान करने के लिए आपको अपनाने चाहिए ये टिप्स। 

खरबूजा खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें-
-अगर खरबूजे का रंग नीचे से गहरा है तो खरबूजा मीठा और प्राकृतिक रुप से पका हुआ होगा।
-अगर खरबूजे का ऊपरी भाग पीला है और उस पर हरी धारियां नजर आ रही हैं तो खरबूजा स्वाद में मीठा होगा।
-खरबूजे का निचला हिस्सा अगर सामान्य है तो उसे बिल्कुल भी नहीं खरीदें। इस तरह के खरबूजे अंदर से मीठे और पके हुए तो हो सकते हैं। लेकिन यह केमिकल का इस्तेमाल करने के बाद पकाए जाते हैं। 
-ज्यादा वजन वाले खरबूजे के अंदर ज्यादा बीज होतो हैं और वह कम पका हुआ होता है। ऐसे में हमेशा कम वजन वाला खरबूजा ही खरीदें।
-इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ऊपर से हरे रंग का खरबूजा हमेशा स्वाद में फीका होता है।
-खरबूजा अगर नीचे से गहरे रंग का है तो वह प्राकृतिक रुप से पका हुआ और मीठा होगा। 
-खरबूजे की तेज खुशबू भी इशारा करती है कि खरबूजा अंदर से मीठा है।
-पिलपिला या ज्यादा पका हुआ खरबूजा न खरीदें। ऐसा खरबूजा अंदर से सड़ा हुआ हो सकता है।

Share