रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मध्य प्रदेश के आरोपित गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। रायपुर पुलिस ने गांजे के साथ मध्य प्रदेश के 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार विज्ञान भवन के पास गांजा रखकर बेचने के फिराक में आरोपित खड़े थे। पुलिस को पूछताछ में आरोपितों ने ओडिशा से गांजा लाना बताया। तस्करों के पास से 29 किलो गांजा बरामद किया गया। पंडरी थाना पुलिस ने नार्कोटिक्स एक्ट के तहत आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
More Stories
लगातार दाे हत्याकांड के बाद ‘एक्शन’ में रायपुर पुलिस
छत्तीसगढ़ में विभिन्न विभागों में पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
जिले के मार्कफेड विभाग में सहायक प्रोग्रामर (जॉबदार) अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति आमन्त्रित 7 अक्टूबर तक