October 7, 2024

एशिया कप में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

नई दिल्ली, मौजूदा चैम्पियन भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को 1-0 से हराकर एशिया कप 2022 का ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। बुधवार को मलेशिया के जकार्ता में खेले गए मैच में भारतीय टीम के लिए राजकुमार पाल ने छठे मिनट में एकमात्र गोल किया।

इससे पहले, भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सुपर 4 चरण का आखिरी राउंड रॉबिन लीग मैच 4-4 से ड्रॉ पर खत्म हुआ था। ये मैच भारतीय टीम के लिए फाइनल के लिहाज से काफी अहम था। फाइनल मुकाबला कोरिया और मलेशिया के बीच खेला जाएगा। 

भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

अंतिम मिनट में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को 1-0 से हराकर एशिया कप में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारत के लिए एकमात्र गोल राकुमार पाल ने छठे मिनट में किया। 

 भारत अपनी बढ़त को दोगुना करने से चूका

भारत और जापान के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच का चौथा क्वार्टर जारी है। भारत अभी भी मुकाबले में एक गोल से आगे है। इस क्वार्टर में भारतीय टीम अपनी बढ़त को दोगुना करने का बड़ा मौका गंवा बैठी।

चौथा क्वार्टर शुरू, जापान के पास वापसी का आखिरी मौका

भारत और जापान के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच का चौथा क्वार्टर शुरू हो गया है। भारत अभी भी मुकाबले में एक गोल से आगे है। इस क्वार्टर में भारतीय टीम अपनी बढ़त को दोगुना करना चाहेगी।

तीसरे क्वार्टर की समाप्ति के बाद भारत की बढ़त कायम

एशिया कप 2022 के ब्रॉन्ज मेडल मैच में तीसरे क्वार्टर की समाप्ति के बाद भारत अभी भी एक गोल से आगे है। इस क्वार्टर में भारत के पास अपनी बढ़त को दोगुना करने का मौका था, लेकिन टीम इसमें सफल नहीं हो पाई।  

 तीसरे क्वार्टर में भारत ने बनाए मौके

भारत और जापान के बीच एशिया कप 2022 के ब्रॉन्ज मेडल मैच में हाफ टाइम के बाद भारत एक गोल से आगे है। दोनों टीमों के बीच अब तीसरे क्वार्टर की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि दोनों टीमों ने इस क्वार्टर में गोल करने के अपने मौके गंवा दिए।

हाफ टाइत तक भारत के पास 1-0 की बढ़त

दूसरे हाफ में जापान के बराबरी का गोल दागने का मौका था। लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। हाफ टाइम के बाद भारतीय टीम अभी भी 1-0 की बढ़त बनाए हुई है। 

जापान बराबरी का गोल दागने में नाकामयाब 

दूसरे क्वार्टर में जापान को बैक टू बैक पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम दोनों मौकों पर इसे गोल में तब्दील करने में नाकाम रही। जापान ने बराबरी का गोल दागने का सुनहरा मौका गंवा दिया। भारत अभी भी मुकाबले में 1-0 से आगे है। 

दूसरा क्वार्टर शुरू, जापान वापसी करने की कोशिश में

दूसरा क्वार्टर शुरू हो गया है। एक गोल से पिछड़ने के बाद जापान ने वापसी की कोशिश करनी शुरू कर दी है।

Share