October 7, 2024

प्रदेश की जेलों से पैरोल पर छोड़े गए बंदियों में से 22 अब तक वापस नहीं लौटे

रायपुर। कोरोना महामारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक वर्ष पहले प्रदेश की जेलों से पैरोल पर छोड़े गए बंदियों में से 22 अब तक वापस नहीं लौटे हैं। इनमें हत्या, दुष्कर्म, लूट सहित कई संगीन मामलों के आरोपित और दोषी शामिल हैं। कई को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। कैदियों को छोड़ने के दौरान शर्त थी कि महामारी नियंत्रित होते ही वापस जेलों में लौटेंगे और सजा पूरी करेंगे। बीमारी का प्रकोप कम हुआ तो अधिकतर कैदी शर्त के अनुसार वापस जेल लौट गए। नहीं लौटने वालों को गिरफ्तार करने के लिए जेल प्रबंधन ने संबंधित थानों को पत्र लिखा है।

Share