October 6, 2024

भारत के गेहूं के उत्पादन में लगभग 1,000 प्रतिशत की वृद्धि हुई

नई दिल्ली, पिछले 6 दशकों में भारत के गेहूं के उत्पादन में लगभग 1,000 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 1960 की हरित क्रांति के बाद यह रिकॉर्ड उत्पादन है। भारत गेहूं उत्पादन में दुनिया में दूसरे नंबर पर है। देश का कुल गेहूं उत्पादन 1960 के दशक की शुरुआत में 98.5 लाख टन से बढ़कर 2021-22 में 1,068.4 लाख टन हो गया है। केंद्र ने बुधवार को एक डेटा चार्ट के माध्यम से जानकारी सार्वजनिक की। भारत अब विश्व स्तर पर गेहूं के कुल उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। 2021-22 में ही भारत ने रिकॉर्ड 70 लाख टन खाद्यान्न का निर्यात किया है।

Share