October 7, 2024

61 हत्याएं 10 माह में, पुलिस ने 59 केस सुलझाए, दो केस अनसुलझे

रायपुर। राजधानी में नौ माह में 61 हत्या की वारदात हुई। इसमें से पुलिस ने 60 हत्या के मामले में आरोपितों को दबोच लिया है। वहीं दो मामले अभी भी पुलिस के चुनौती बने हुए हैं। कबीर नगर में ट्रक ड्राइवर हत्या कांड और खरोरा क्षेत्र में महिला की घर में हत्या की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा सकी है। हत्या के मामले में ज्यादातर हत्याएं आपसी रंजिश और पारिवारिक विवाद के चलते हुई हैं। हालांकि लूट के इरादे से भी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। कई हत्याएं तो ऐसी हुई कि पुलिस के चैलेंज बन गई। बाद में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। 60 हत्या के केस में 160 से ज्यादा अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। 2021 में 56 हत्या के प्रकरण दर्ज किए गए थे। वहीं 2022 में नौ महीने में 61 केस हो गए हैं।

Share