October 7, 2024

छट महापर्व धूमधाम से हुआ शुरू

बिलासपुर। सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा नहाय खाए के साथ प्रारंभ हुआ। शुक्रवार शाम अरपा माता की महाआरती की गई। अतिथियों संग शहरवासियों ने 10 हजार दीये जलाकर नदी में प्रभावित किए। मान्यता है कि छठ पूजा घर में सुख, समृद्धि और संतान के लिए की जाती है और व्रती की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है। नहाय खाय के साथ शुक्रवार को छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं ने स्नान कर सात्विक भोजन किया। शाम को अरपा तट पर पाटलिपुत्र सांस्कति विकास मंच के सहयोग से छठ मईय्या व अरपा माता की महाआरती की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमचंदजी महाराज ब्रह्मबाबा उपस्थित थे। समिति की एकमात्र महिला सदस्य व महाआरती की प्रमुख सपना सराफ ने जनप्रतिनिधि, नागरिकों, प्रबुद्धजनों द्वारा जलाए गए 10 हजार दीयों को नदी में प्रवाहित कराया। अब शनिवार को खरना होगा। बता दें कि खरना कार्तिक शुक्ल की पंचमी तिथि को होता है।

Share