October 7, 2024

21 हजार हनुमान भक्तों ने एक साथ किया सुंदरकांड पाठ

भिलाई। सुंदर कांड के पाठ ने आज नया इतिहास रच दिया। 21 हजार हनुमान भक्तों ने एक साथ पाठ किया। सुंदरकांड ने दो -दो वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किया। सुंदरकांड पाठ के लिए 21 हजार आसन तथा एक साथ 21 हजार लोगों ने दोनों हाथ उठाकर जयकारा लगाया। यह वर्ल्ड रिकार्ड बन गया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद गोल्डन बुक आप वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र दिया गया। भिलाई में सुंदर कांड का पहला आयोजन था। भीड़ भी जबरदस्त जुटी थी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Share