October 6, 2024

दिल्ली में मिले नीतीश, राहुल, खरगे, तेजस्वी, विपक्षी एकता पर हुई बातें

Delhi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। नीतीश कुमार पहले तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचे। यहां राहुल गांधी भी मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद नेताओं ने मीडियो को पूरी जानकारी दी।

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस भी दलों को साथ लेकर चलेगीा और देश में जो लड़ाई चल रही है, उसमें अपने पूरा सहयोग देगी। देखिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो

जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार एक खास मिशन के लिए दिल्ली में है। यह मिशन है कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को साथ लाना। नीतीश कुमार कह चुके हैं कि यदि सभी विपक्ष दल साथ आ जाते हैं तो भाजपा को लोकसभा चुनाव में 100 से कम सीटों पर समेटा जा सकता है। नीतीश कुमार सभी दलों के बीच सामंजस्य में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं।

नीतीश कुमार 3 दिन की दिल्ली यात्रा पर हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने लालू यादव से मुलाकात की। इसी दौरान मल्लिकार्जन खरगे ने उनसे फोन पर बात की। आज दोनो की मुलाकात हो सकती है।

लगातार कमजोर साबित हो रही कांग्रेस

जानकारों का कहना है कि भाजपा के खिलाफ 2024 की लड़ाई में कांग्रेस लगातार कमजोर साबित हो रही है। यही कारण है कि तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी जैसे दल कांग्रेस से दूरी बनाए हुए हैं।

हाल ही में शरद पवार ने कांग्रेस और राहुल गांधी को तगड़ा झटका दिया। शरद बयान ने अडाणी, सावरकर और मोदी की डिग्री के मुद्दे को खारिज कर दिया। अडाणी और सावरकर पर तो राहुल गांधी का सबसे ज्यादा जोर था।

Share