October 6, 2024

बुलेट और कारों के काफिले के साथ कथा स्थल पहुंची जया किशोरी

रतलाम। रतलाम के पास कनेरी गांव में जया किशोरी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा बुधवार से शुरू हो गई। बुलेट और कारों के काफिले के साथ जया किशोरी कथा स्थल पहुंचीं। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। रतलाम शहर के साथ आसपास के गांव से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।

पंडाल में भक्तों के लिए यह व्यवस्था

कनेरी में दो लाख स्क्वेयर फीट में पंडाल तैयार किया गया है। कथा में रोजाना 30 से 40 हजार लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। 400 से अधिक कार्यकर्ता व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। गर्मी को देखते हुए समिति द्वारा तैयारी की गई है। पंडाल में पंखे की व्यवस्था है। पेयजल की भरपूर व्यवस्था है। कथा महोत्सव में 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकली। सुबह 11:45 बजे कथा शुरू हुई, जो 18 अप्रैल तक चलेगी।

कथा रोजाना सुबह 11:45 से दोपहर 3:45 बजे तक के बीच होगी। 18 अप्रैल को पूर्णाहुति होगी। समिति के किशोर पाटीदार, राकेश पाटीदार, राजकुमार धबाई, अशोक पाटीदार, नंदलाल पाटीदार, निर्मल पाटीदार महादेव पाटीदार, विजय पाटीदार, हरिओम पाटीदार, राहुल पाटीदार, कैलाश गुर्जर सहित मां उमिया समिति के पदाधिकारी सेवाएं देंगे।

400 भक्त देंगे सेवाएं

ग्राम कनेरी में जया किशोरी की भागवत कथा में करीब 400 भक्त सेवाएं दे रहे हैं। करीब 200 युवक, 100 युवतियां, 100 महिला–पुरुष हर वक्त सेवा में तैयार है। तैयारियों को लेकर अंतिम बैठक में सभी समितियों की जिम्मेदार तय की गई। आसपास के गांव तितरी, मथुरी, कनेरी, हरथली, दंतोड़ा आदि भी कथा में सहयोग दे रहे हैं।

Share