October 7, 2024

मुंबई-पुणे हाइवे पर 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 10 की मौत, सवार थे 45 यात्री

मुंबई से पुणे आ रही बस लोनावाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मुंबई-पुणे हाइवे पर निजी यात्री पर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। अब तक 10 लोगों की मौत की सूचना है। 25 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया है। बस में 45 यात्री सवार थे। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, हादसा महाराष्ट्र में लोनावाला के पास खंडाला घाट पर शनिवार तड़के हुआ। ड्राइवर के नियंत्रण खोने से बस खाई में जा गिरी।

हादसा शनिवार तड़के 4:30 बजे का बताया जा रहा है। उस समय अधिकांश यात्री नींद में थे। खंडाला घाट क्षेत्र में शिंदरोबा मंदिर के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वह एक साइड बैरियर से टकराकर करीब 500 फुट गहरी घाटी में गिर गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया गया। एंबुलेंस की मदद से लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।

Share