October 6, 2024

इंडिगो की पहली उड़ान का बाबा धाम में हुआ जोरदार स्वागत

देवघर। झारखंड के देवघर से दिल्ली और दिल्ली से देवघर के लिए सीधी हवाई सेवा शनिवार से शुरू हो गई। इंडिगो की 180 सीटर फ्लाइट 6ई 6191 दिल्ली से उड़ान भरकर शाम को देवघर पहुंची। बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजीव प्रताप रूडी व कैप्टन आशुतोष शेखर विमान के पायलट थे। वहीं, 4:22 बजे देवघर से दिल्ली के लिए इंडिगो के विमान ने पहली उड़ान भरी है।

Share