October 6, 2024

गवर्नर कोश्यारी के बयान पर बोले सीएम एकनाथ शिंदे

मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह मुंबई के संबंध में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में मराठी लोगों द्वारा किए गए योगदान को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। दरअसल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजस्थानी समाज के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान कहा था कि अगर गुजराती और राजस्थानी मुंबई छोड़ दें तो मुंबई का आर्थिक राजधानी का तमगा हट जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्यपाल एक संवैधानिक पद पर आसीन हैं और उन्हें अपने बयानों से किसी को भी ठेस न पहुंचाने के प्रति सतर्क रहना चाहिए। कोश्यारी ने शुक्रवार शाम यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मुंबई में गुजराती और राजस्थानी लोग नहीं रहेंगे, तो यहां पैसा नहीं बचेगा और यह देश की आर्थिक राजधानी नहीं रहेगी।

Share